पेशाब में इन्फेक्शन होने का क्या कारण है?HealthPlanet

Posted on Wed 7th Dec 2022 : 16:57

यूरिन इन्फेक्शन होने के कारण

यूरिन इन्फेक्शन का मुख्य कारण बैक्टीरिया माना जाता है, जो मूत्रमार्ग से होते हुए मूत्राशय में प्रवेश करता है। यह संक्रमण आमतौर पर मूत्राशय में विकसित होता है, लेकिन यह किडनी में भी फैल सकता है। अधिकतर मामलों में यह इन्फेक्शन अपने आप ही ठीक हो जाता है। हालांकि, कुछ स्थितियों में यूरिन इन्फेक्शन की संभावना बढ़ सकती है, जिन्हें इसके कारणों के रूप में देखा जाता है। यह स्थितियां कुछ इस प्रकार हैं (2):

मधुमेह की समस्या
उम्र या फिर ऐसी स्थितियां जो देखभाल की आदतों को प्रभावित करती हैं (जैसे अल्जाइमर रोग और डेलीरियम (एक प्रकार का मानसिक रोग))
मूत्राशय को पूरी तरह से खाली करने में समस्या होना
यूरिनरी कैथेटर होना (मूत्राशय से मूत्र को बाहर निकालने वाली विशेष ट्यूब)
आंत से जुड़ी समस्या
मूत्र के प्रवाह में रूकावट (जैसे- बढ़े हुए प्रोस्टेट, संकुचित मूत्रमार्ग)
किडनी स्टोन
लंबे समय तक स्थिर रहना ( खासकर जब कोई हिप फ्रैक्चर से उबर रहा हो)
गर्भावस्था के दौरान
मूत्र पथ से जुड़ी सर्जरी या अन्य प्रक्रिया

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info